रिपोर्ट- शेख इमरान, गरियाबंद. उड़ने वाली गिलहरी का ग्लाइडिंग करते हुए अद्भुत नजारा कैमरे में कैद हुआ है. वीडियो छत्तीसगढ़ से है. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में उड़न गिलहरी फल-फूल रही है. इस गिलहरी में उड़ते हुए (ग्लाइडिंग करते हुए) एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने की क्षमता होती है. उप-निदेशक वरुण जैन ने गिलहरी के उड़ने का यह वीडियो शेयर किया है. इसमें गिलहरी उड़ते हुए एक पेड़ से दूसरे पर जाती दिख रही है. बता दें कि सीतानदी टाइगर रिजर्व में उड़ने वाली गिलहरी की सुरक्षा के लिए वन विभाग हमेशा मुस्तैद रहता है.
गिलहरी को उड़ते देखा है? नहीं देखा तो ये Video इसका गवाह है, आंखों पर यकीन नहीं होगा
