Amit Shah Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, 400 नई गाड़ियों की शुरुआत और फॉरेंसिक नेटवर्क को मजबूती दी जाएगी. वहीं बस्तर के नेतानार में पुलिस कैंप को जनसुविधा केंद्र में बदलने की शुरुआत होगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
गृह मंत्री अमित शाह की बस्तर को सौगात! 112 सेवा और जनसुविधा कैंप से होगा तेज विकास, जानें क्या है प्लान
