छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला क्षेत्र में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बांधामुड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विजय राठौर की बाड़ी में दो सांप आपस में भिड़ते नजर आए। देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष शुरू हो गया, जिसे देखकर आसपास के लोग दंग रह गए.
दो सांपों के बीच जमकर हुई लड़ाई, एक सांप हुआ गंभीर घायल, हॉस्पिटल ले जाकर कराया गया इलाज
