Test Blog

पहचान पर कब्जा कर रहे भू-माफिया, फर्जी दस्तावेज और हमशक्ल खड़ा कर बेच दी जमीन, मालिक को नहीं लगी भनक

बिलासपुर में भू-माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने जमीन कब्जाने के लिए पहले एक बुजुर्ग का हमशक्ल तैयार किया, फिर आधार कार्ड में फोटो बदलकर फर्जी पहचान बनाई और उसी नकली व्यक्ति के जरिए जमीन की रजिस्ट्री करा दी. मामला सिरगिट्टी इलाके का है, जहां 74 वर्षीय रिटायर्ड लोको पायलट कलीराम सतनामी की 3 डिसमिल बेशकीमती जमीन फर्जी तरीके से बेच दी गई. कलीराम बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं और इसी का फायदा भू-माफियाओं ने उठाया. जब वे जमीन का रिकॉर्ड निकलवाने पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला.

Exit mobile version