अंबिकापुर के दाबेली विक्रेता का झारखंड में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी दाबेली विक्रेता अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई है. युवक का शव झारखंड के रंका थाना क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिला है. जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. अमन ओझा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप एक अज्ञात युवक पर लगा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *