दुर्ग की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दावा है कि उसे मांगलिक दोष का डर दिखाकर उज्जैन भेजा गया और भगवान विष्णु से विवाह कराया गया. इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया. पीड़िता ने आभूषण हड़पने और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत एसपी से की है. पुलिस जांच में जुटी है.
उज्जैन में भगवान विष्णु से करा दी शादी! जेवर हड़पे, दुर्ग एसपी के पास रोते-रोते पहुंची महिला