कुएं में गिरा तेंदुआ, जान बचाने को 6 घंटे से पाइप से लटका रहा, देखें Video

रिपोर्ट- विकास साहू, बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया. वह पिछले 6 घंटे से पाइप के सहारे लटका हुआ है. बालोद थाना क्षेत्र के जगतरा गांव का यह मामला है. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक ग्रामीण जब कुएं से पानी निकालने पहुंचा, तो उसने तेंदुए को मोटर पाइप के सहारे लटका देखा. उसने फौरन ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद कुएं के पास भीड़ जुटने लगी और लोग वीडियो बनाने लगे. सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल तेंदुए को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि तेंदुआ भोजन-पानी की तलाश में गांव तक पहुंचने के बाद कुएं में गिरा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *