छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने घर की दहलीज लांघकर सफलता की नई इबारत लिखी है. केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने सेरीखेड़ी के मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा कर यहां की ‘पिंक दीदी’ और ‘अजा’ परियोजना को देशभर के लिए सर्वश्रेष्ठ मॉडल बताया. महिलाओं से यह साबित कर दिया है कि मजबूत प्रयास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है.
जब चूल्हे-चौके से निकल ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर’ बनीं ग्रामीण महिलाएं, केंद्रीय मंत्री ने खुद जाना सफलता का राज!