प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती..! डंडे से टूटी खोपड़ी की हड्डी, प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, झकझोर देगा दिल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के भिठीकला हर्रा टिकरा गांव में 23 वर्षीय हीराबाई की उसके पति प्रदीप अगरिया ने कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी पत्नी को गंभीर हालत में मोटरसाइकिल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया और हादसे की कहानी बताकर फरार हो गया. पोस्टमार्टम में बेहद दर्दनाक खुलासे हुए. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि मृतका तीन माह की गर्भवती थी और उसके शरीर पर 18 गंभीर चोटों के निशान मिले. प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती डाली गई थी तथा सिर पर डंडे से वार कर खोपड़ी तोड़ी गई थी. विशेषज्ञों के अनुसार हमले में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *