जांजगीर-चांपा जिले के बहुचर्चित सिवनी शराब दुकान डबल मर्डर और लूट मामले में लंबे इंतजार के बाद न्याय का अहम फैसला सामने आया है. इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था, वहीं अब अदालत के निर्णय से पीड़ित पक्ष और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रधान सत्र न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को सख्त सजा सुनाई है.
सिवनी डबल मर्डर कांड, कोर्ट का फैसला बना नजीर! मुख्य आरोपी को 4 बार और बाकी को 3-3 बार आजीवन कारावास