छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने तेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर और धमतरी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. अगले 5 दिनों तक राज्य में अंधड़-बारिश की स्थिति रहेगी. पारा 4 डिग्री तक बढ़ सकता है.
छत्तीसगढ़ में मौसम से मचेगा हाहाकार! 50KM का अंधड़-बारिश, सुकमा-बीजापुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट