छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. 8 प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 14 अन्य की वेतन वृद्धि रोक दी गई है. जिले में हजारों छात्रों के फेल होने और टॉप-10 में जगह नहीं बनने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
बोर्ड रिजल्ट में छात्र क्यों हुए फेल? बालोद में 8 प्रिंसिपल सस्पेंड, 14 की वेतन वृद्धि रोकी