रिपोर्ट- उमेश मौर्य, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. आधी रात में एक मोहल्ले में गुंडों का आतंक देखने को मिला. 20 से ज्यादा नकाबपोशों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया. हमलावरों में नाबालिग भी शामिल थे. बदमाशों ने परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा. हमले में महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया. विरोध करने पर आरोपी और उग्र हो गए. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस सुनियोजित वारदात को अंजाम दिया गया है. हमले में कई घायल हुए हैं. एक की हालत नाजुक है. उसे रायपुर रेफर किया गया है. पिटाई की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सरकंडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Video: 20 से ज्यादा नकाबपोशों का परिवार पर हमला, महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा