कचरे में पड़ा मुर्गा खाता दिखा तेंदुआ, लोगों ने बनाया Video

रिपोर्ट- खेम नारायण, कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर और आसपास के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है. बीती रात नंदनमारा गांव में दो तेंदुओं के दिखने से हड़कंप मच गया. दोनों तेंदुए कुछ देर तक इत्मीनान से बैठे रहे. उनमें से एक तेंदुआ कचरे में पड़ा मुर्गा खाता दिखा. वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. कुछ देर बाद दोनों तेंदुए जंगल में चले गए. वन विभाग रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों को आने से रोक पाने में असफल होता नजर आ रहा है. लगातार तेंदुओं के दिखने से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *