छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस हेल्पलाइन सेवा के तहत टोल-फ्री नंबर 1076 जारी किया जाएगा. इसके साथ ही एक विशेष वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. खास बात यह है कि दर्ज की गई शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेंगी
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 दिन में होगा समाधान